1पीयूष मिश्रा / 9229629214
15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती है, जिसे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है। पूरे देश में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ में भी जब से इसकी घोषणा हुई है, तब से इसे बहुत अच्छे से मना रहे हैं।
इस वर्ष प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ में आयोजित होगा। यह हमारा सौभाग्य है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे।
