पीयूष मिश्रा / 9229629214
रायपुर। छत्तीसगढ़ की संगीत प्रतिभाओं को राज्यस्तरीय मंच प्रदान करने एवं नवोदित गायकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा भव्य राज्यस्तरीय गायन प्रतियोगिता “तिनक धिन्न धा – द गोल्डन वॉयस ऑफ छत्तीसगढ़” का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता के अंतर्गत भिलाई, रायपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर एवं बिलासपुर में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल 9 जनवरी 2027 को विमतारा हॉल, शांति नगर, रायपुर तथा ग्रैंड फिनाले 15 जनवरी 2027, शाम 5 बजे से मैक ऑडिटोरियम, महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज, समता कॉलोनी, रायपुर में लाइव बैंड के साथ आयोजित होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल, पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन; अध्यक्षता बृजमोहन अग्रवाल, सांसद, रायपुर; मुख्य विशिष्ट अतिथि किरण सिंह देव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक, जगदलपुर तथा विशिष्ट अतिथि मीनल चौबे, महापौर, नगर निगम रायपुर की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के फिल्म एवं कला जगत से योगेश अग्रवाल,गजेंद्र श्रीवास्तव, ललित अग्रवाल, दीपेश यादव, लक्षित झांझी एवं इशिका यादव को सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
सम्माननीय अतिथि एवं सहयोगी
कार्यक्रम में प्रो. डॉ. सुनील रामनानी, डॉ. कनक रामनानी, विजय सोनी,वंदना दत्ता, डॉ. स्नेहा अग्रवाल, सुषमा यादव, गुरप्रीत सिंह नागपाल, अविनाश केड़िया एवं राजेश छुगानी, शशी सिन्हा सहित अनेक प्रतिष्ठित अतिथियों की सहभागिता रहेगी।
सम्माननीय अतिथियों में प्रो. चंदना सेन गुप्ता,दीपेंद्र हलदर,समीर भट्टाचार्य, मो. अनीस, डॉ. एन. डी. चक्रवर्ती, पायल नागरानी,कैलाश छाबड़ा,नासिर खान,लक्ष्मी नारायण लाहोटी,राकेश शर्मा, घनश्याम शर्मा,रूपाली साखरे,पलक चक्रवर्ती, बी. तिलक, अश्विनी चौहान, सुधा सोनी, दीपक कुमार पटेल, आशा सोनी,मोनीका भागवत ,मनीष के. दास, डॉ. सुषमा झा एवं प्रतिमा घोष,मीना सोनी, सहित अन्य गणमान्यजन शामिल हैं।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹50,000, द्वितीय पुरस्कार ₹25,000 एवं तृतीय पुरस्कार ₹15,000 के साथ ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। शीर्ष 12 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, स्मृति चिह्न एवं गिफ्ट हैम्पर तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
आयोजक कैप्टन तरुण कुमार, अधिवक्ता शिव नारायण सोनी,शशी पुनम ,सीमा सूदन, बीरेंद्र प्रसाद, डॉ. आलोक भट्टाचार्य, मंजुला जोशी सहित श्रीमती शबाना शेख, संध्या पाठक, गुंजन सिंह, गुलशन अरोड़ा, राजेश नाम्बीयार,अफजल अली, शैलेंद्र स्वर्णकार, सोमा धर, सत्यं सोमवंशी, प्रिसं अग्रवाल है।
आयोजन को विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों, प्रायोजकों एवं मीडिया पार्टनर्स का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
सप्त सुरम ट्रस्ट ने प्रदेश के संगीतप्रेमियों, कलाकारों एवं प्रतिभाशाली गायकों से इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में दसहभागिता करने की अपील की है।
पंजीयन एवं संपर्क:
9827928289 | 9871124737 | 7887278659
