स्थान… बलरामपुर छत्तीसगढ़
पीयूष मिश्रा / 9229629214
बलरामपुर जिले में जनजातीय लोककला और संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिला,,जिला स्तरीय लोकनृत्य महोत्सव में जिलेभर से पहुंचे कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया,, प्रतियोगिता में ओकरा, धनजी और करचा के नर्तक दलों ने बाजी मारी,, विजेता दल अब राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे,,
,,बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव आयोजित किया गया,,कार्यक्रम में सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं,, मांदर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी,, प्रतियोगिता में ग्राम ओकरा ने प्रथम, धनजी ने द्वितीय और करचा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,, विधायक ने कहा कि जनजातीय संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है,,
…कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि जनजातीय संस्कृति छत्तीसगढ़ की पहचान है,, आधुनिकता के दौर में भी अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखना जरूरी है,, उन्होंने युवा पीढ़ी से अपनी लोककला, भाषा और रीति-रिवाजों से जुड़े रहने की अपील की
प्रतियोगिता में कलाकारों के प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया,, राजपुर विकासखंड के ग्राम ओकरा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 50 हजार रुपये जीते वहीं कुसमी के धनजी गांव को दूसरा और करचा गांव को तीसरा स्थान मिला,,तीनों विजेता दल अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे.
https://youtube.com/shorts/YxVfKEcc04o?si=S1O-AzY3j4C04bJ5
जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक पहचान को जीवित रखने का एक प्रयास भी है, ऐसे आयोजनों से ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर मिलता है और नई पीढ़ी अपनी गौरवशाली परंपराओं से परिचित होती है।
