रायपुर पीयूष मिश्रा / 9229629214
रायपुर में दीपावली का त्योहार शराब कारोबार के लिहाज से भी रिकॉर्ड तोड़ साबित हुआ। दीपावली के मौके पर मदिराप्रेमियों ने जमकर शराब की खरीदारी की। आलम यह रहा कि पिछले साल की तुलना में इस बार शराब की बिक्री में करीब 10 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है।
दीपावली के जश्न में जहां बाजारों में रौनक देखने को मिली, वहीं शराब दुकानों में भी खरीदारों की भीड़ उमड़ती रही। त्योहार के दौरान शराब की जमकर बिक्री हुई और पिछले साल का रिकॉर्ड पीछे छूट गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, गत वर्ष की तुलना में इस दीपावली पर शराब की बिक्री में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बिक्री के इन आंकड़ों ने एक बार फिर त्योहारों के दौरान शराब की खपत को लेकर चर्चा तेज कर दी है।
फिलहाल दीपावली पर शराब बिक्री में हुई इस बढ़ोतरी ने आबकारी विभाग के राजस्व में भी इजाफे के संकेत दिए हैं।

