पीयूष मिश्रा / 9229629214
अमेरिका में हवाई यातायात व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को बड़ा संकट खड़ा हो गया…
आसमान में उड़ान भरने वाले विमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन यानी FAA ने देशभर में विमानों के प्रस्थान पर रोक लगा दी…
एयर ट्रैफिक कंट्रोल के टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के चलते हजारों उड़ानें प्रभावित हुईं… एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और हजारों यात्री फंस गए… में 13 नवंबर को उस वक्त हवाई सेवाओं पर बड़ा संकट खड़ा हो गया, जब एयर ट्रैफिक कंट्रोल के संचार नेटवर्क में तकनीकी खराबी सामने आई…
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए FAA ने देशभर के एयरपोर्ट से उड़ानों के प्रस्थान पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया…
हालांकि, जो विमान पहले से आसमान में थे, उन्हें सुरक्षित लैंडिंग की अनुमति दी गई…
इस तकनीकी गड़बड़ी का असर हजारों उड़ानों पर देखने को मिला…
FlightAware के आंकड़ों के मुताबिक करीब 5 हजार उड़ानें रद्द हुईं, जबकि 10 हजार से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई…जारों यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए… किसी की कनेक्टिंग फ्लाइट छूट गई, तो किसी को अपनी यात्रा टालनी पड़ी…
Delta और JetBlue जैसी प्रमुख एयरलाइंस की सेवाएं भी प्रभावित हुईं… वहीं FedEx और UPS की कार्गो सेवाओं पर भी इसका असर पड़ा…
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल इस तकनीकी खराबी के पीछे किसी साइबर हमले या जानबूझकर की गई साजिश के संकेत नहीं मिले हैं…
हालांकि, संचार व्यवस्था में आई खराबी की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है…
आखिरकार 13 नवंबर की रात FAA ने देशव्यापी ग्राउंड स्टॉप का आदेश वापस ले लिया… लेकिन उड़ानों का सामान्य संचालन बहाल होने में समय लगा…
