पीयूष मिश्रा / 9229629214
रायपुर, मुस्लिम बहुल अब्दुल रऊफ वार्ड में भाजपा-कांग्रेस के बीच होगा कड़ा मुकाबला, दिवाली मिलन समारोह में पहुंचे भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर
बिरगांव। नगर निगम बिरगांव में आगामी चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावनाओं के बीच राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वार्डों में बैठकों, जनसंपर्क और सामाजिक आयोजनों के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंचने की कवायद तेज हो गई है।
इसी चुनावी माहौल के बीच नगर निगम बिरगांव के वार्ड क्रमांक 28, अब्दुल रऊफ वार्ड में आयोजित दिवाली मिलन समारोह ने राजनीतिक दृष्टि से विशेष चर्चा बटोरी। इस कार्यक्रम में भाजपा के शहर अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर विशेष रूप से शामिल हुए।
इस दौरान हमारे संवाददाता सूर्यकुमार राय से चर्चा करते हुए ठाकुर ने कहा कि अब्दुल रऊफ वार्ड मुस्लिम बहुल क्षेत्र होने के बावजूद भाजपा का साथ दिया हैक्योंकि भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास हर समाज जनता है और हमेशा कांग्रेस के प्रत्याशियों को भाजपा ने कड़ी चुनौती दी है। इस बार भी भाजपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और वार्ड में जीत हासिल करने के लिए आश्वस्त है।
उन्होंने कहा कि बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में विधायक मोतीलाल साहू के प्रयासों से विकास के अनेक उत्कृष्ट कार्य हुए हैं। इन विकास कार्यों का लाभ आम जनता को मिला है और यही विकास आगामी चुनाव में भाजपा की ताकत बनेगा।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो वार्ड क्रमांक 28 में इस बार भी भाजपा और कांग्रेस के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। अब देखना यह होगा कि आगामी चुनाव में विकास के मुद्दे और स्थानीय राजनीतिक समीकरण किस दल के पक्ष में परिणाम देते हैं।
