पीयूष मिश्रा / 9239629214
छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार देर रात एक बार फिर नकली और संदिग्ध पनीर की खेप पकड़ी है।
खाद्य नियंत्रक दीपक अग्रवाल के निर्देश पर सहायक आयुक्त डोमेंद्र ध्रुव ने धनेली में एक पिकअप वाहन और कार को रोका । पिकअप में ५०-५० किलो की लगभग तीस डिब्बे और कार में तीन डिब्बे लोड थे।
कार पूर्व में एनालॉग के साथ पकड़ा गया सौरभ शर्मा की थी , वह कार में मौजूद था और कारवाई का विरोध करने लगा कार से भागने का भी प्रयास और अधिकारियों से बहस की । डिब्बे खोलने पर उसका पनीर सफेद सादी झिल्लियों में पैक था । वहीं पिकअप में हिमांशु बंसल नामक पनीर फैक्टर के मालिक का ब्रांड का माल था जिसमे जानकारी छपी हुई थी । अधिकारी ने बताया को हिमांशु का पनीर पूर्व में नकली यानी एनालॉग निकला था , इसका पिछला सैंपल पास हुआ था । अधिकारियों ने एक एक डिब्बे खोलकर दोनों का सैंपल लिया । जिस पर खाद्य नियंत्रक दीपक अग्रवाल ने कहा कि सभी डिब्बों को खोलकर जांच करे जिसके बाद सभी डिब्बे कोल्ड स्टोरेज में रखे गए हैं ।
अधिकारियों ने बताया की सौरभ शर्मा का माल
पूर्व में रेलवे और पिकअप वाहन से परिवहन के दौरान पकड़ा गया है
