पीयूष मिश्रा / 9229629214
रायपुर / नई दिल्ली,
बंगाल की खाड़ी में बना वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया गहरे दबाव में बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम आज 14 नवंबर को दोपहर 14.30 बजे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में ही बना हुआ है। इससे जुड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला है।
विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे में इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए डिप्रेशन बनने की पूरी संभावना है। इसके बाद यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 16 नवंबर की शाम तक मध्य दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक स्टॉर्म में तब्दील हो सकता है।
