पीयूष मिश्रा / 9229629214
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी का धरमजयगढ़ कार्यक्रम तकनीकी कारणों से प्रभावित हुआ, लेकिन कांग्रेस इसे लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने कहा है कि एक तरफ भाजपा का जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम जनजातीय समाज के गौरव, इतिहास और बलिदान के सम्मान के लिए आयोजित हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता वीडियो बनाकर जनता का ध्यान भटकाने में लगे हुए हैं। श्री दीपक ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपनी पार्टी की अंदरूनी कलह और नेतृत्व की विफलता का जवाब देना चाहिए।
