रायपुर, 5 नवम्बर 2020/ छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में देश और विश्व के मानचित्र में स्थान दिलाने के लिए पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल निरंतर प्रयासरत है।
ट्राईबल टूरिज़्म, एडवेंचर टूरिज़्म और वाटर टूरिज़्म को बढ़ावा देने की परियोजना पर पर्यटन विभाग तेजी से कार्य कर रहा है।
इसी क्रम में कोरबा जिले के सतरेंगा में वाटर टूरिज़्म का ई-लोकार्पण एक नवंबर को राज्योत्सव के अवसर पर पर्यटन मंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया।
केंद्र सरकार के उपक्रम एस.ई.सी.एल. सी.एस. आर. मद से सतरेंगा में पर्यटन के विकास के लिए 9.43 करोड़ की की राशि छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल को प्रदान किया है। इससे शीघ्र ही सतरेंगा में क्रूज़ टूरिज़्म की शुरुआत हो सकेगी, जो कि छत्तीसगढ़ पर्यटन के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
पर्यटन स्थल सतरेंगा में शीघ्र शुरू हो सकेगा क्रूज़ टूरिज़्म,एसईसीएल ने छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड को सी.एस. आर. मद से दिए 9.43 करोड़ की सहयोग राशि
![](https://lekhveer.com/wp-content/uploads/2020/11/IMG-20201105-WA0001-1260x710.jpg)
नगर निगम अम्बिकापुर के सम्पूर्ण क्षेत्र में आज से खुलेंगे सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान दुकाने रात्रि ...
राजधानी रायपुर में एयरपोर्ट के नजदीक साइकिलिंग करने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, गाली गलौज व मारपीट...
निर्माण कार्य में उपयोग सामग्रियों के सरकारी मूल्य पर कटौती और बाजार भाव में वृद्धि से बढ़ी विसंगतिय...