पीयूष मिश्रा / 9229629214
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर की पावन धरा पर प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और मार्गदर्शन में बस्तर भय और हिंसा के अंधकार से निकलकर शांति, विश्वास और विकास के नए उजाले की ओर आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने दीपावली के पावन अवसर पर वीर जवानों के बीच प्रधानमंत्री की मौजूदगी को उनके अदम्य साहस, त्याग और समर्पण का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यह उपस्थिति सुरक्षा बलों के जवानों का मनोबल बढ़ाने वाली है।
सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन की निरंतरता की कामना की।
बस्तर में जवानों के साथ दीपावली, शांति और विकास के संदेश के साथ प्रधानमंत्री का दौरा चर्चा में।
